Tuesday 8 November 2016

                   Horoscope Analysis of Hillary Clinton

                  संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव-2016 : ज्योतिषीय विश्लेषण

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार : हिलेरी क्लिंटन

Published in Jyotish Sagar September, 2016 Issue on 20th August, 2016
28 जुलाई, 2016 को डेमोक्रेटिक पार्टी ने अन्ततः हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक तौर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। ये अमेरिका के इतिहास में पहली महिला हैं, जिन्हें किसी बड़े राष्ट्रीय दल ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया हो। हिलेरी क्लिंटन ओबामा सरकार में सन् 2013 तक विदेश मन्त्री रही हैं। इन्होंने सन् 2001 से 2009 तक न्यूयार्क का कनिष्ठ सीनेटर के रूप में प्रतिनिधित्व किया। ये पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं और इस नाते सन् 1993 से 2001 के मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला रहीं।
हिलेरी क्लिंटन का जन्म 26 अक्टूबर, 1947 को इलिनॉय प्रान्त के शिकागो नामक नगर में हुआ था। इनके पिता ह्यूग रोढ़म का कपड़े का व्यवसाय था। इनकी माता डॉर्थी एमा हॉवेल घरेलू महिला थीं। इनके दो छोटे भाई हैं।
हिलेरी का बचपन में अन्तरिक्ष यात्री बनने का सपना था, परन्तु उस समय महिलाओं को अन्तरिक्ष कार्यक्रमों में नहीं लिया जाता था। इनकी स्कूली शिक्षा मैने ईस्ट हाई स्कूल एवं मैने साउथ हाई स्कूल में हुई। छात्र जीवन में भी इन्होंने छात्र राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लिया। अध्ययन के साथ-साथ अन्य क्षत्रों में भी इनकी उपलब्धियाँ उल्लेखनीय थीं। सन् 1965 में वेलेस्ले कॉलेज में दाखिला लिया और वहाँ वे रिपब्लिकन पार्टी के छात्र समूह से जुड़ गईं, परन्तु अमरिकी नागरिक अधिकार आन्दोलन तथा वियतनाम युद्ध की घटनाओं ने उनके विचारों में परिवर्तन किया और वे डेमोक्रेटिक हो गईं। वेलेस्ले कॉलेज से उन्होंने राजनीति विज्ञान में बी.ए. की उपाधि सन् 1969 में प्राप्त की। वेलेस्ले कॉलेज में दिए गए भाषण से वे तब सुर्खियों में आयीं। जब उन्होंने अपने भाषण में सीनेटर ब्रुक की आलोचना की।
येल लॉ स्कूल से इन्होंने लॉ की डिग्री सन् 1973 में प्राप्त की। उसके बाद येल चाइल्ड स्टडी सेंटर से स्नातकोत्तर किया। येल लॉ स्कूल के दिनों में इन्होंने बच्चों के मामलों में सक्रियता दिखाई और स्नातकोत्तर भी इसी विषय में किया।
शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात् हिलेरी ने अरकांसास प्राप्त में एक अधिवक्ता के रूप में अपना कॅरिअर आरम्भ किया। सन् 1988 तथा 1991 में उन्हें अमेरिका के 100 सबसे प्रभावशाली वकीलों में सूचीबद्ध किया गया।
हिलेरी क्लिंटन के उपलब्ध जन्मविवरण के अनुसार उनका जन्म 26 अक्टूबर, 1947 को तुला लग्न एवं मिथुन नवांश में शिकागो (इलिनॉय) में हुआ था। उनकी जन्मपत्रिका में लग्न में सूर्य नीच राशिस्थ है, परन्तु उसका नीच भंग हो रहा है। लग्न में लग्नेश शुक्र स्वराशिस्थ होकर जहाँ मालव्य योग का निर्माण कर रहा है, वहीं भाग्येश बुध के साथ उसकी युति राजयोग का निर्माण कर रही है।

No comments:

Post a Comment