Tuesday 8 November 2016

संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव-2016 : ज्योतिषीय विश्लेषण

 रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प

Published in Jyotish Sagar July, 2016 Issue on 20th June, 2016
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों का विश्व राजनीति में विशेष महत्त्‍व होता है। सभी की निगाहें इन चुनावों पर रहती हैं। एकल विश्व शक्ति के रूप में अमेरिका की स्थिति होने के कारण इसकी नीतियों का प्रभाव वैश्विक राजनीति पर पड़ता है। वस्तुतः अमेरिकी राष्ट्रपति वैश्विक राजनीति का नियन्ता के रूप में स्थापित हो गया है।
अमेरिका में दो प्रमुख दल हैं : रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेटिक। इन्हीं में से एक दल का व्यक्ति राष्ट्रपति बनता है। वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा डेमोक्रेटिक दल से हैं। ये सन् 2009 से राष्ट्रपति पद पर हैं। अमेरिका में एक व्यक्ति केवल दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है। इसलिए बराक ओबामा का यह अन्तिम शासनकाल है।
पिछले छह महीनों से रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेटिक दोनों ही दलों में राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए आन्तरिक चुनाव हो रहे हैं। निर्धारित डेलीगेट्स समर्थन के आधार पर अब लगग यह तय है कि रिपब्लिकन दल से डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।
डोनाल्ड ट्रम्प पेशे से व्यवसायी हैं। इनका व्यवसाय रियल एस्टेट, होटल, मनोरंजन आदि क्षेत्रों में है। फोर्ब्स पत्रिका ने इन्हें विश्व के 400 धनी व्यक्तियों में सम्मिलित किया है। इन्होंने टी.वी. पर द अप्रेंटिस रियलिटी शो को सन् 2004 से सन् 2015 तक होस्ट किया। यह लोकप्रिय टी.वी. शो था। ट्रम्प अब अमेरिका की स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड के सदस्य हैं और यहाँ से 1,10,000 डॉलर से अधिक वार्षिक पेंशन प्राप्त करते हैं। इन्होंने कई फिल्में भी बनाई हैं और कुछ में अभिनय भी किया है।
ट्रम्प का पैतृक व्यवसाय रियल एस्टेट है। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही ये इस व्यवसाय में आ गए थे। उनका कहना है कि जब उन्होंने 1968 में स्‍नातक किया, तब वे 2,00,000 डॉलर सम्‍पत्ति के मालिक थे, जो कि सन् 2015 में 10,21,000 डॉलर के समकक्ष है। इनकी मुख्य कंपनी ‘ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन’ है। इसका मुख्यालय मिडटाउन मेनहट्टन में 58 मंजिली ट्रम्प टॉवर में है। ये 4.5 बिलियन डॉलर सम्‍पत्ति के मालिक हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये अमेरिकी इतिहास में सर्वाधिक धनवान् राजनेता हैं।
ट्रम्प का जन्म 14 जून, 1946 को न्यूयॉर्क के समीप जमैका एस्टेट, क्‍वीन्‍स में हुआ। उनके पिता फ्रैड ट्रम्प मूलतः जर्मनी से हैं और उनकी माता मैरी एन मूलतः स्कॉटलैण्ड से हैं। अपने माता-पिता की चौथी सन्तान ट्रम्प की स्कूली शिक्षा वहीं स्थानीय विद्यालय में हुई। 13 वर्ष की अवस्था में इन्हें विद्यालय छोड़ना पड़ा, तब न्यूयॉर्क मिलिट्री एकेडमी में इन्होंने प्रवेश लिया। उसके बाद उच्च शिक्षा फॉरडहम विश्वविद्यालय एवं पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म सिंह लग्न, मिथुन नवांश तथा ज्येष्ठा नक्षत्र में हुआ। जन्मपत्रिका में लग्न में चतुर्थेश-भाग्येश मंगल स्थित है। लग्नेश सूर्य दशम भाव में बली होकर स्थित है तथा राहु-केतु के प्रभाव में है। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में नीच राशि का होकर सूर्य से लगग 180 अंश दूर है तथा केतु से अंशात्मक युति बना रहा है। इन योगों के कारण ट्रम्प के स्वभाव में कुछ हद तक उग्रता है। वे शीघ्र ही आवेश में आ जाते हैं और विवादास्पद बयानबाजी कर बैठते हैं। अपने व्यवहार के कारण ही इन्हें 13 वर्ष की आयु में अपना स्कूल छोड़ना पड़ा था।
नवमेश मंगल की लग्न में स्थिति तथा सूर्य की दशम भावस्थ स्थिति पैतृक व्यवसाय के साथ-साथ रियल एस्टेट से सम्बन्धित व्यवसाय की ओर उन्मुख कर रही है। एकादश भाव में स्वराशिस्थ बुध इन्हें नैसर्गिक रूप से व्यावसायिक बना रहा है और अच्छी व्यावसायिक समझ-बूझ दे रहा है। निरयणभावचलित में शनि-शुक्र एकादश ाव में बुध से युति बनाते हैं। इस युति के फलस्वरूप ये फिल्म एवं टेलीविजन क्षेत्र के साथ-साथ होटल, कैसिनो, गोल्फ कोर्स आदि से सम्बन्धित व्यवसायों से भी जुड़े हुए हैं।
ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्म, सप्तम ाव में कुम् राशि, सप्तम भाव पर मंगल की पूर्ण दृष्टि, सप्तमेश शनि एवं सप्तम भाव के नैसर्गिक कारक शुक्र का द्वादश भाव में स्थित होना आदि के कारण डोनाल्ड ट्रम्प का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा नहीं रहा। इनके तीन विवाह हुए हैं। प्रथम विवाह 31वें वर्ष में 7 अप्रैल, 1977 को इवाना के साथ हुआ और 1991 में इनका तलाक हो गया। दूसरा विवाह 1993 में मार्ला मेपल्स से हुआ, परन्तु यह विवाह भी अधिक नहीं चला और 1997 में मेपल्स से भी तलाक हो गया। 22 जनवरी, 2005 को तीसरा विवाह मेलानिया से हुआ है।
ट्रम्प को प्रथम विवाह से तीन सन्तानें; दो पुत्र एवं एक पुत्री, द्वितीय विवाह से एक पुत्री तथा तीसरे विवाह से एक पुत्र की प्राप्ति हुई है। जन्मपत्रिका में पंचमेश गुरु द्वितीय भाव में स्थित है। पंचम भाव पर द्वितीयेश-आयेश बुध का शुभ प्रभाव है। सप्तमांश में लग्न में स्वराशिस्थ बुध है तथा पंचम भाव में स्वराशिस्थ शनि की शुक्र के साथ युति है। इस प्रकार सन्तान सुख पर्याप्त है।
ट्रम्प ने 18 से भी अधिक पुस्तकें लिखी हैं। इनमें से 15 पुस्तकें बेस्ट सेलर की श्रेणी में हैं।
दशाओं के साथ जीवन
डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म बुध महादशा के अन्तिम चरण में हुआ। बाल्यावस्था में केतु की महादशा रही। शुक्र महादशा में शनि की अन्तर्दशा में इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के पश्चात् बिजनेस में प्रवेश किया। जन्मपत्रिका में महादशानाथ शुक्र तृतीयेश-पराक्रमेश होकर निरयण भाव चलित में एकादश भावस्थ है, वहीं अन्तर्दशानाथ सप्तमेश होकर निरयण भावचलित में एकादश भावस्थ है और दोनों ही एकादशेश बुध से युत हैं। इसी दशा में उन्होंने न्यूयॉर्क में मध्यमवर्गीय लोगों के लिए किराए पर मकान उपलब्ध कराने से सम्बन्धित बिजनेस आरम् किया। रिअल एस्टेट में उनकी इसी से शुरूआत हुई। सन् 1971 में जैसे ही शुक्र महादशा में बुध की अन्तर्दशा आयी, वैसे ही इनका बिजनेस अच्छी गति से चलने लगा। मैनहट्टन में उन्होंने कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट आरम्भ किए। 1974 में जब केतु की अन्तर्दशा थी, तब एक कानूनी विवाद आया, जो अखबारों की सुर्खी बना। यद्यपि 1975 में इससे उनको निजात मिली।
सूर्य की महादशा इनके बिजनेस की दृष्टि से अनुकूल रही। यद्यपि इस दौरान कतिपय तनाव भी रहे, परन्तु प्रायः प्रगति ही अर्जित हुई। चन्द्रमा की महादशा नवम्बर, 1981 से आरम्भ हुई। इसमें आरम्भ से ही कुछ न कुछ परेशानियाँ रहीं। चन्द्रमा में मंगल की अन्तर्दशा में इन्होंने स्पोर्ट्स की ओर रुख किया। यूएस फुटबॉल लीग की न्यू जर्सी जनरल टीम को इन्होंने 1983 में खरीदा, परन्तु उन्होंने इसे जल्द ही बेच दिया। उस समय ये चन्द्रमा में राहु की अन्तर्दशा के प्रभाव में थे। इसके बाद इन्होंने कई बॉक्सिंग मैच अटलांटिक सिटी में अपने ट्रम्प प्लाजा में आयोजित किए, जिसमें 1988 में माइक टायसन का भी एक मैच था। इस दौरान ये चन्द्रमा की महादशा में बुध की अन्तर्दशा के प्रभाव में थे। गोल्फ कोर्स में भी इनकी रुचि रही है। वर्तमान में इनकी कंपनी के पास 18 गोल्फ कोर्स-रेसॉर्ट्स हैं, जो अमेरिका एवं अन्य देशों में हैं। 2015 में इनसे प्राप्त होने वाला कुल राजस्व 382 मिलियन डॉलर था।
चन्द्रमा की महादशा में बुध की अन्तर्दशा के दौरान ही इन्होंने सन् 1988 में अटलांटिक सिटी में बैंक से लोन लेकर ताजमहल कैसिनो अधिगृहीत किया, परन्तु अधिग्रहण करने वाली ट्रम्प की कंपनी लोन की किश्तें नहीं चुका सकी और 1991 को वह कंपनी दिवालिया घोषित हुई। उस समय ट्रम्प चन्द्रमा की महादशा में शुक्र की अन्तर्दशा के प्रभाव में थे। ट्रम्प की कंपनियाँ चार बार दिवालिया घोषित हुई हैं। 1991 में उक्त ‘ट्रम्प ताजमहल’, 1992 में ‘ट्रम्प प्लाजा-होटल एण्ड कैसिनो’ (मंगल में राहु की दशा), 2004 में ‘ट्रम्प होटल्स एण्ड कैसिनो रेसोर्ट्स’ (राहु में शनि की दशा) तथा 2009 में ‘ट्रम्प एंटरटेनमेंट रेसोर्ट्स’ (राहु में केतु) दिवालिया घोषित हो चुकी हैं। यद्यपि व्यक्तिगत रूप से ट्रम्प कभी दिवालिया घोषित नहीं हुए। इस सम्बन्ध में ट्रम्प कहते हैं कि यह व्यक्तिगत नहीं है, यह केवल व्यवसाय है। कई बड़े उद्योगपति ऐसा करते हैं। यह ऋणों को कम करने के लिए कानूनों का उपयोग है। ट्रम्प की जन्मपत्रिका में चन्द्रमा नीच राशिस्थ है, केतु से युत है। सूर्य भी राहु से युत है। इस प्रकार दो ग्रहण योग बन रहे हैं। इसके अतिरिक्त कालसर्पयोग भी है।
1999 में ट्रम्प की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ, जब उनके पिता की मृत्यु के बाद राहु महादशा में राहु की अन्तर्दशा में गुरु की प्रत्यन्तर्दशा के दौरान उन्हें पैतृक सम्‍पत्ति में अपना हिस्सा मिला। दशम भावस्थ राहु ने जहाँ पितृसुख को नष्ट किया, वहीं दूसरी ओर द्वितीय भावस्थ अष्टमेश गुरु ने वसीयत से पैतृक सम्‍पत्ति प्राप्त करवाई। उसके बाद ट्रम्प ने 2001 में ‘ट्रम्प वर्ल्ड टॉवर’ नामक 72 मंजिली आवासीय इमारत का निर्माण किया, जो कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के पास है। उसके साथ ही उन्होंने ‘ट्रम्प पैलेस’, ‘ट्रम्प इंटरनेशनल होटल’ इत्यादि बड़ी परियोजनाएँ आरम् कीं। राहु में गुरु की अन्तर्दशा (2001-2003) व्यवसाय की दृष्टि से प्रायः ठीक गई, परन्तु राहु में शनि की अन्तर्दशा में पुनः समस्याएँ आयीं और इनकी एक कंपनी ‘ट्रम्प होटल्स एण्ड कैसिनो रिसोर्ट्स’ दिवालिया घोषित हुई।
ट्रम्प की जन्मपत्रिका में पराक्रमेश-कर्मेश शुक्र है। इसलिए शुक्र से सम्बन्धित व्यवसायों में भी ये लगातार सक्रिय रहे हैं। ट्रम्प 1996 से 2015 तक सौन्दर्य प्रतियोगिताओं के स्वामी-आयोजक (अंशतः या पूर्णतः) रहे हैं। इनमें मिस यूनिवर्स, मिस यूएसए एवं मिस टीन यूएसए जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताएँ भी हैं। 1999 में इन्होंने एक मॉडलिंग कंपनी ‘ट्रम्प मॉडल मैनेजमेंट’ आरम् की। इन्होंने फिल्में भी बनाईं और उनमें अभिनय भी किया। टेलीविजन के क्षेत्र में भी ये सक्रिय रहे हैं। इनका रियलिटी टेलीविजन शो एनबीसी पर सन् 2004 से 2015 तक लगातार चला।
दशम भावस्थ राहु राजनीति में लेकर जाता है। डोनाल्ड ट्रम्प इसके अपवाद नहीं हैं। ये रोनाल्ड रीगन (1981-89) के समर्थक रहे हैं। 1987 में इन्होंने रिपब्लिकन दल की औपचारिक सदस्यता ले ली और 1999 तक वे इसके सदस्य बने रहे। उसके बाद तीन साल तक ये रिफॉर्म पार्टी में चले गए। सन् 2001 से 2009 तक ये डेमोक्रेटिक रहे। फिर 2009 से (कुछ अवधि को छोड़कर) रिपब्लिकन पार्टी में ही रहे हैं। यद्यपि इस बीच में इन्होंने दोनों ही पार्टियों को चन्दा दिया। 2014 में ये रिपब्लिकन पार्टी को चन्दा देने वालों में सबसे ऊपर थे।
ट्रम्प ने सन् 1988, 2004 और 2012 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का विचार किया और 2006 तथा 2014 में न्यूयॉर्क का गवर्नर बनने का भी विचार किया था। 2013 से ही ट्रम्प रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में प्रेसीडेंट का चुनाव लड़ने के लिए प्रयासरत रहे हैं। 16 जून, 2015 को इन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी।
चुनाव में सम्भावनाएँ
डोनाल्ड ट्रम्प वर्तमान में राहु महादशा में मंगल की अन्तर्दशा के प्रभाव में हैं। यह अन्तर्दशा 14 नवम्बर, 2016 तक रहेगी। जन्मपत्रिका में महादशानाथ राहु दशम भाव में मंगल के नक्षत्र तथा गुरु के उपनक्षत्र में शत्रुराशि वृष में मार्गी होकर सूर्य के साथ स्थित है। नक्षत्रेश मंगल निरयण भाव चलित में द्वादश भावस्थ है तथा उपनक्षत्रेश गुरु द्वितीय भाव में वक्री होकर स्थित है। अन्तर्दशानाथ मंगल चतुर्थेश-भाग्येश होकर निरयण भाव चलित में द्वादश भाव में केतु के नक्षत्र एवं चन्द्रमा के उपनक्षत्र में स्थित है और नक्षत्रेश-उपनक्षत्रेश दोनों ही अंशात्मक युति बनाते हुए चतुर्थ भाव में स्थित हैं, परन्तु केतु मार्गी है, वहीं चन्द्रमा नीच राशिस्थ है।
वर्तमान में 1 जुलाई तक बुध की प्रत्यन्तर्दशा है, जो कि अनुकूल है। उसके बाद आने वाली केतु की प्रत्यन्तर्दशा बहुत अनुकूल नहीं है। यद्यपि केतु बुध के नक्षत्र तथा गुरु के उपनक्षत्र में है, परन्तु वह मार्गी है, इसलिए उससे अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह प्रत्यन्तर्दशा 23 जुलाई तक रहेगी। इसके पश्चात् शुक्र की प्रत्यन्तर्दशा आएगी, जो कि 25 सितम्बर तक रहेगी। इसमें स्थिति में कुछ सुधार की उम्मीद है। उसके बाद सूर्य की प्रत्यन्तर्दशा बहुत अच्छी नहीं है। 14 अक्टूबर से आरम्भ होने वाली चन्द्रमा की प्रत्यन्तर्दशा में ही चुनाव होंगे। चन्द्रमा यद्यपि निरयण भाव चलित में एकादश भावस्थ बुध एवं शनि के नक्षत्र-उपनक्षत्र में स्थित है, परन्तु चन्द्रमा की केतु के साथ अंशात्मक युति के साथ बनने वाला ग्रहणयोग और उसकी नीच राशिस्थ स्थिति होने से बहुत उम्मीद नहीं की जा सकती। http://jyotishsagar.net/donald-trump-candidate-for-president-of-the-united-states-2016/

No comments:

Post a Comment